Born without a heart



मेडिकल की दुनिया में

ऐसा अजूबा कभी नहीं हुआ था।  



एक बच्चा बिना "दिल" के जन्मा

और फिर भी एकदम चुस्त तंदुरस्त ....



हां ; दिमाग का नाप नार्मल से बढ़ गया था थोड़ा

और दिमाग धड़कने भी लगा था। 



क़ुदरत का ये खेल था या

इवोलुशन ?



" जिस्म के जिस हिस्से का इस्तेमाल नहीं होता,

वो गायब हो जाता है।"        



दिल से सोचना इंसान ने बंद कर के

अब सदियाँ जो बीती थी। 



© Santosh Kadam

Comments