एक दरवाज़ा और चार दीवारें




साल ३०१७ के उत्खनन में

एक दरवाज़ा और चार दीवारें मिली। 



काफी संशोधन के बाद पता चला

भविष्य में एलियंस को  ,

कि प्राचीन युग में इंसान इसे " घर " कहता था। 



वो दरवाज़े और दिवार के सैंपल लेकर गया अपने प्लेनेट पर।  



" इतने बड़े ग्रह में दरवाज़ा क्यों थे ?

दीवारें क्यों थी ? " 

इंसान इंसान में अविश्वास क्यों था ?

दूरियां क्यों थी ?

क्या यही वजह थी पृथ्वी की विनाश को ? "



ऐसे कई सवालों पर एलियन्स

अपने छोटे से खुशहाल प्लेनेट पर ,

अगले कई सालों तक संशोधन करता रहा। 



© Santosh Kadam








Comments